UP Weather Today. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की चपेट में है. कई जिलों में तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 28 मई को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्म हवा चल और लू सकती है. तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसी बीच 24 मई रविवार को कई जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट और 25-26 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में भीषण हीटवेव का प्रभाव दिखने की संभावना जताई है. बांदा जिले में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. पूर्वी उत्तर प्रदेश गर्मी और लू की चपेट में है, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव दिख सकता है. विभाग ने पश्चिमी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना भी व्यक्त की गई है. हालांकि इससे तापमान में कोई विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 24 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और बांदा समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में शुष्क मौसम और भीषण गर्मी का प्रभाव रहेगा. वहीं नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और अलीगढ़ जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं. 24 मई तक रेड अलर्ट के बाद मौसम विभाग ने 25 और 26 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.