UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में अब मौसम फिर करवट ले रहा है. वहीं प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो रही हैं. जिससे लोगों को अब भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक की संभावना है. विभाग की मानें तो मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर आगरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर, बांदा समेत कई जिलों में दिख सकता है. यहां तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के आसार हैं.

IMD के अनुसार प्रदेश के दोनों हिस्सों में तेज हवाएं और आंधी चलने के आसार हैं. वहीं लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों के लिए आंधी तूफान का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग की मानें तो मई के आखिरी दिनों में शुरू हुआ मौसम बदलाव जून के शुरुआती सप्ताह तक जारी रह सकता है. 31 मई और 1 जून को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं. 2 जून के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 28 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

प्री-मानसून की दस्तक

विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं. वहीं मौसम बदलने से लोगों को लू के थपेड़ों से भी कुछ राहत मिल सकती है. वहीं प्री-मानसून (Pre-monsoon) गतिविधियों के चलते तापमान भी गिर सकता है. नोएडा में पिछले एक हफ्ते से तापमान लगातार 45 डिग्री के पार जा चुका है. हालांकि 31 मई तक मौसम साफ हो सकता है.