UP Weather Today. उत्तर प्रदेश में बीते कुछ महीने से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा था. लोग चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान थे. लेकिन अब राज्य में मानसून (UP Monsoon) की एंट्री हो गई है. जिससे लोगों को अब गर्मी के सितम से छुटकारा मिलेगा. मानसून ने यूपी में एंट्री ले ली है. इसी कड़ी में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है. विभाग ने 44 जनपदों के लिए अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को महोबा, झांसी, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा और ललितपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही आईएमडी ने कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत 44 जनपदों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा फतेहपुर, कौशांबी, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिराजाबाद समेत यूपी के कई अन्य जनपदों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 3 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को मानसूनी बारिश बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में केंद्रीत रहेगा. इसके बाद पांच जुलाई से एक बार फिर पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो सकता है. प्रदेश में इस साल मानसून 10 दिन की देरी से पहुंचा. हालांकि मंगलवार के बाद से पूरे प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल रही है. बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.

यूपी में कब-कब आया मानसून

2022:- मानसून 20 से 25 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचा था
2023:- मानसून 24 जून को बिहार से बलिया और देवरिया होते दाखिल हुआ
2024:- 25 जून को ललितपुर के रास्ते यूपी में दाखिल हुआ था
2025:- 18 जून को झांसी, ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा
2026:- 27 जून के बाद यूपी में दाखिल होने की संभावना