UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी है। इस दौरान कुछ इलाके में लू का कहर भी जारी रहेगा। बादलों और बारिश के चलते तापमान में लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लू के प्रभाव में कमी आने की संभावना है।
हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आज नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कानपुर और उसके पास के इलाके में महीने के अंत कर यही हाल रहेगा। 29 अप्रैल को हवाओं की रफ्तार और बढ़(UP Weather Today) सकती है. यह आंधी-बारिश का दौर कम से कम 2 मई तक जारी रहेगा। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 27 April: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
28 से 2 मई तक आंधी बारिश की संभावना
आगरा बलिया, कौशांबी, लखनऊ, बांदा, कानपुर, चित्रकूट, आगरा, प्रयागराज, मेरठ, फतेहपुर, गाजियाबाद, प्रतापगढ़, अलीगढ़, झांसी, मिर्जापुर, वाराणसी, मऊ, जौनपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हापुड़, आजमगढ़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ
READ MORE: जिसके पास गौरक्षा का संकल्प उसको समर्थन! UP चुनाव को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का ऐलान
वहीं बीते 24 घंटे में यूपी के बांदा जिले में सबसे अधिक 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके बाद प्रयागराज में 45.7 डिग्री, अमेठी में 44.7 डिग्री और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया (UP Weather Today) गया। आज भी प्रदेश के कुछ जिलो में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

