UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम अचानक बदल गया है. भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के राहत मिल गई है. प्रदेश में प्री मानसून की दस्तक हो चुकी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा हो सकती है. विभाग ने इसे लेकर सख्त चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को घरों से न निकलने और सतर्क रहने का सुझाव दिया है.

इसे भी पढ़ें- बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- पुलिस की व्यवस्था न होना एक बड़ी साजिश

बता दें कि मौसम विभाग ने 56 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही तेज तूफान चलने की चेतावनी लोगों को दी गई है. हालांकि, कल यानी सोमवार से मौसम फिर से सामान्य हो जाएगा. रविवार को अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, गोरखपुर में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें- ससुर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला दरोगा के पति का आया वीडियो, कहा- सारे आरोप झूठे, वो हमारा घर हथियाना चाहती है

इसके अलावा बस्ती, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, रायबरेली, जौनपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी, ललितपुर, उन्नाव, हमीरपुर और महोबा सहित आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है.