UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की चपेट में है. कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 23 मई को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्म हवा चल और लू सकती है. तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं मौसम विभाग ने लू को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसके देखते हुए योगी सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट रहने को कहा है.
मौसम विभाग के मुताबिक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन जनपदों में दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़े : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
वहीं मिर्जापुर, मथुरा, कानपुर नगर, गाजीपुर, नोएडा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, भदोही,और मैनपुरी में ऑरेंज अलर्ट रहा. यानी प्रदेश के करीब 23 जनपदों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है. जबकि पश्चिमी यूपी के कई जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहा. मौसम विभाग ने 21 से 22 मई के बीच लू का असर और तेज होने की संभावना जताई है. विभाग की मानें तो लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा समेत करीब 50 जिलों में वार्म नाइट अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि रात में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा. जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.

