UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम अचानक बदल गया है. कुछ जगहों पर भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के राहत मिल गई है. प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक हो चुकी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में 5 जून और 6 जून को कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका जाहिर की है. इस दौरान कुछ जिलों में 50 से 60 किमी. तेज हवाएं चलने का अनुमान है. विभाग ने इसे लेकर सख्त चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को घरों से न निकलने और सतर्क रहने का सुझाव दिया है.

इसे भी पढ़ें- ‘यूपी में अब दंगों डर का नहीं…’, पंकज चौधरी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- सपा के कुशासन में लोग पलायन करने को मजबूर थे

बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में अगले 2-3 दिन मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जाहिर किया है. साथ ही 50 से 60 किमी. की रफ्तार में हवा चलने की आशंका जाहिर की है. 5 यानी आज इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गाज़ीपुर, मीरजापुर, संत रविदास नगर, गाज़ीपुर, आगरा, चंदौली और फिरोजाबाद में बारिश के लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें- ए अखिलेश जी, अपने सपाई लोडरों को समझा दीजिए कि… ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर निशाना, जानिए योगी के मंत्री ने ऐसा क्या कहा?

इसके अलावा हाथरस, मेरठ, हापुड़, रामपुर, बरेली, बदायूं पीलीभीत, सीतापुर, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, औरैया, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और बलिया में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की आशंका है.