UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की चपेट में है. कई जिलों में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 23 मई को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्म हवा चल और लू सकती है. तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं लखनऊ समेत 50 जिलों के लिए शुक्रवार को भी वार्म नाइट (गर्म रात) का अलर्ट जारी किया गया है.

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा. यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा था. लखनऊ में गुरुवार को 43.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रात का तापमान और ज्यादा होने का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को तापमान में वृद्धि का अलर्ट देखत हुए लोगों से दिन में धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 22 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

प्रदेश में सामान्य से कम बारिश और तापमान में भारी वृद्धि का खतरा मंडरा रहा है. प्रदेश के तमाम इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है. बांदा लगातार सबसे गर्म शहर बना हुआ है. बता दें कि भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर सीएम योगी ने सभी संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. सीएम ने संवेदनशील जिलों पर विशेष नजर रखने को कहा है. सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.