UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के लोगों का गर्मी से बुरा हाल है. प्रदेश में पिछले कई दिनों से लू का कहर देखने को मिल रहा है. दिन की शुरुआत ही तेज धूप, उमस से हो रही है. जिसके कारण आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने 66 जिलों में सोमवार के लिए गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक प्रयागराज, मथुरा, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, गोंडा, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, हाथरस, अमरोहा, पीलीभीत, झांसी, हमीरपुर, महोबा, प्रतापगढ़ समेत प्रदेश के अन्य जनपदों में गरज चमक हो सकती है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 29 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
वहीं 30 जून से यूपी के अलग-अलग हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी. विशेषज्ञों के मुताबिक जुलाई के पहले हफ्ते में पूरे यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है. मानसून के एक्टिव होने के साथ ही प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में सात से दस डिग्री की गिरावट आ सकती है. यूपी में मानसून की एंट्री होने पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

