लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. आज सोमवार सुबह लखनऊ समेत तमाम जिलों में धूप खिली है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, लखनऊ में अगले कई दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. रात का तापमान 20 से 21 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं. इससे दिन में हल्की गर्मी और सुबह-रात में ठंडक महसूस होगी.

इसे भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन? 

दिन में धूप, रात में बढ़ेगी ठंडक

मौसम में बदलाव के साथ दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने की संभावना है. धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ सकता है. वहीं, रात में पारा गिरने से हल्की ठंड महसूस होगी. फिलहाल मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश की चेतावनी नहीं दी है.

गोमती का पानी घटा, फिर भी गंदगी से परेशानी

लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत मिली है. लेकिन लोगों की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं. कई जगहों पर कीचड़, गाद और कचरा जमा है. बदबू के कारण भी लोग परेशान हैं. नगर निगम ने प्रभावित इलाकों की सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत बताई थी.

सीतापुर में धान की फसल पर संकट

सीतापुर के कई इलाकों में खेतों में पानी भरा होने से धान की फसल को नुकसान का खतरा है. जलभराव से किसानों की चिंता बढ़ गई है. पानी की निकासी में देरी होने पर फसल की गुणवत्ता और पैदावार प्रभावित हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- यूपी MLC चुनाव: 23 अक्टूबर को वोटिंग, मेरठ समेत वेस्ट यूपी की 5 सीटों पर कड़ा पहरा

सेहत का रखें खयाल

बदलते मौसम में सेहत का खयाल रखने की जरूरत है. इस मौसम में वायरल, बुखार, सर्दी-खांसी का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ ही डेंगू से बचाव भी जरूरी है. इस मौसम में बुजुुर्गों और बच्चों का खास खयाल रखें.