UP Weather Update. उत्तर प्रदेश में शनिवार 15 अगस्त 2026 को मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 18 अगस्त के बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. 16 और 17 अगस्त को पूर्वी और पश्चिम यूपी में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं शनिवार से 18 अगस्त के बीच वाराणसी, मेरठ, शामली, बागपत, मुरादाबाद, बिजनौर, आगरा, अलीगढ़, भदोही, आजमगढ़ और अयोध्या समेत कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 15 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
पश्चिमी यूपी में 15-16 अगस्त और पूर्वी यूपी में 15-18 अगस्त तक बारिश का दौर जार रहने की संभावना है. विभाग के अनुसार श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में 16 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सहरानपुर, मुजफ्फरनगर, संभल, बदायूं और अमरोहा और शाहजहांपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.


