UP Weather Update. उत्तर प्रदेश में मानसून पूरे जोर पर है. बुधवार को चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, बांदा, कन्नौज, कानपुर समेत प्रदेश के करीब 29 राज्यों में बारिश हुई. प्रदेश में मानसून की सक्रियता 27 अगस्त तक बने रहने की संभावना है. पूर्वी यूपी, बुंदेलखंड और मध्य यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, वहीं पश्चिमी यूपी में भी बौछार पड़ने और बदली रहने की संभावना है.
मौसम के मुताबिक झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और जालौन समेत बुंदेलखंड क्षेत्र में तेज बारिश होने के आसार हैं. साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, अयोध्या, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र समेत आसपास के क्षेत्रों में बौछारें पड़ सकती हैं.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 27 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं. यहां हल्की उमस महसूस की जा सकती है. मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, नोएडा-गाजियाबाद, आगरा और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से बदल भी सकता है.


