प्रदीप मालवीय, उज्जैन। काल भैरव क्षेत्र स्थित गढ़कालिका मंदिर में रविवार दोपहर 12 बजे आरती के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद महामंडलेश्वर साध्वी श्री श्री 1008 काली नंद गिरी, किन्नर अखाड़ा तेलंगाना एवं मंदिर के पुजारी गार्ड के बीच हुआ। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आरती में शामिल होने मंदिर पहुंची थीं साध्वी

दरअसल महामंडलेश्वर साध्वी दोपहर 12 बजे की आरती में शामिल होने मंदिर पहुंची थीं। आरोप है कि आरती के दौरान उन्हें वहां से हटाते हुए बाहर जाने के लिए कहा गया, जिससे वे आक्रोशित हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि विरोध स्वरूप उन्होंने अपने ऊपर कार से पेट्रोल लाकर मंदिर परिसर में डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस बीच मंदिर का एक गेट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया और दूसरे गेट से दर्शन करवाए गए।

भोपाल में तनाव के बीच ADCP शालिनी दीक्षित का वीडियो वायरल: माइक संभालकर भीड़ से कहा- ‘इंशाअल्लाह

नाराज हो गई और विवाद की स्थिति बनी

घटना की सूचना मिलते ही जीवाजीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। साध्वी को समझाइश देकर थाने ले जाया गया। वहीं मंदिर प्रभारी मूलचंद जाटवा का कहना है कि आरती के दौरान श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ थी। साध्वी से केवल इतना कहा गया था कि वे थोड़ा साइड में हो जाएं ताकि श्रद्धालु दर्शन कर आसानी से निकल सकें। इसी बात को लेकर वे नाराज हो गई और विवाद की स्थिति बन गई।

दोनों पक्षों के बीच आपसी राजीनामा

जीवाजीगंज थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। समझाइश के बाद आपसी सहमति से विवाद समाप्त हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने से रवाना कर दिया। इस दौरान सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि दर्शन को लेकर हल्का विवाद हुआ था, लेकिन अब दोनों पक्षों के बीच आपसी राजीनामा हो गया है।

भोजशाला फैसले के बाद विदिशा के विजय मंदिर पर बढ़ीं उम्मीदें: प्रियंक कानूनगो बोले- देश में चल रहा सांस्कृतिक

रेत माफिया के हौसले बुलंद: कार्रवाई करने गई खनिज विभाग और पुलिस टीम पर हमला, वीडियो वायरल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m