परवेज खान, शिवपुरी। दिल्ली में धरना दे रहे छात्रों के समर्थन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शहर के माधव चौक पर आयोजित छात्र प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब भाजपा नेता और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच तीखी झड़प हो गई।
READ MORE: घर से गायब हुई नाबालिग 15 दिन से लापता: पुलिस के हाथ अब भी खाली, परिजनों में अनहोनी का डर और बेचैनी का माहौल
भाजपा नेता का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान “ब्राह्मणवाद से आजादी” जैसे नारे लगाए जा रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण चल रहा था। छात्रों के अनुसार, इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और आरोप लगाते हुए उनके साथ खींचातानी शुरू कर दी, जिससे विवाद की स्थिति बन गई।
READ MORE: ग्वालियर अक्षया हत्याकांड: पूर्व डीजीपी की नातिन की हत्या के 4 दोषियों को उम्रकैद, 3 साल बाद आया बड़ा फैसला
मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। घटना के बाद कुछ देर तक माधव चौक पर तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


