पुरुषोत्ताम पात्र, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध जलप्रपात एवं पर्यटन स्थल चिंगरापगार में पार्किंग विवाद को लेकर जमकर हंगामा हो गया। दुर्ग से आए कुछ युवकों और स्थानीय समिति के सदस्यों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि कुछ युवक पुलिस से भी उलझ गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने युवकों के एक वाहन में तोड़फोड़ कर दी।

प्रवेश बंद होने के बावजूद अंदर जाने की कोशिश की

जानकारी के अनुसार, युवक 2 से 3 चारपहिया वाहनों में सवार होकर चिंगरापगार पहुंचे थे। पुलिस एक वाहन और उसमें सवार पांच युवकों को थाने ले गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक नशे की हालत में थे। बताया जा रहा है कि पर्यटन स्थल पर दोपहर 3 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाता है। इसके बावजूद युवक जबरन अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, जिसे लेकर विवाद शुरू हुआ और बाद में मारपीट की नौबत आ गई।

narayana

ग्रामीणों बताया कि विवाद में शामिल एक वाहन भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी का था। साथ ही आरोप लगाया गया कि कुछ युवक पुलिस और ग्रामीणों को पार्टी और राजनीतिक पावर के नाम से धमका रहे थे।

युवक ने कहा- हम लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं, डरते नहीं हैं

वहीं विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक युवक यह कहते हुए दिखाई दे रहा है, “हम लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं, डरते नहीं हैं। जो भी है, हम लोग समझ लेंगे।” फिलहाल पुलिस युवकों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

देखिये वीडियो-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H