Rajasthan News: NEET री-एग्जाम की पहली पाली में अजमेर के सावित्री स्कूल सेंटर पर आज भारी गहमा-गहमी देखने को मिली। परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा को जब हिजाब पहनने के कारण एंट्री से रोका गया, तो मामला गरमा गया।
दोपहर का वक्त था। छात्रा परीक्षा केंद्र पर जैसे ही पहुंची, वहां मौजूद स्टाफ ने उसे गेट पर ही रोक दिया। मामला हिजाब पहनने का था। कुछ देर के लिए सेंटर के बाहर भारी हंगामा हुआ। छात्रा का कहना था कि उसने एनटीए (NTA) की गाइडलाइन के हिसाब से तैयारी की है, फिर उसे क्यों रोका जा रहा है? मौके पर मौजूद स्टाफ और छात्रा के बीच काफी बहस हुई। हालांकि, बात बिगड़ने से पहले ही छात्रा को बाद में परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई।

इस विवाद पर अजमेर के जिला कलेक्टर लोकबंधु ने जानकारी दी है कि एनटीए की गाइडलाइन को लेकर पहले ही दिशा-निर्देश दिए जा चुके थे। सेंटर्स पर तैनात स्टाफ को भी इस बारे में पूरी तरह जागरूक किया गया है। लेकिन छात्रा इस पूरे मामले से काफी नाराज दिखी। उसने सवाल उठाया कि अगर एनटीए ने हिजाब में परीक्षा देने की अनुमति दी है, तो स्थानीय सेंटर पर नियम क्यों थोपे जा रहे हैं? उसने साफ कहा कि परीक्षा एनटीए की है, तो नियम भी उनके ही चलने चाहिए, न कि सेंटर के मनमाने तरीके।
पढ़ें ये खबरें
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
- राव हॉस्पिटल की फायर NOC में फर्जीवाड़ा: FIR होते ही संचालक राजू साहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस

