देवेंद्र नाथ महतो की यात्रा का विरोध, तनावपूर्ण माहौल के बीच भारी पुलिस बल तैनात

रामगढ़। JPSC-JSSC भर्ती सुधार यात्रा को लेकर रामगढ़ के नेमरा में सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई। देवेंद्र नाथ महतो की प्रस्तावित यात्रा के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

मांझी हड़ाम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा का विरोध करते हुए देवेंद्र नाथ महतो और उनके समर्थकों को नेमरा में प्रवेश नहीं देने की बात कही। मौके पर कुछ ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ भी नजर आए, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा

स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए निगरानी की जा रही है।

यात्रा को लेकर बढ़ा तनाव

JPSC-JSSC भर्ती सुधार यात्रा के दौरान नेमरा में विरोध के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।