परवेज खान, शिवपुरी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पूरे देशभर में विरोध तेज हो गया है। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के कई जिलों में विपक्षी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। लेकिन इसी प्रदर्शन के दौरान शिवपुरी में पुलिस और कांग्रेसी नेता आमने-सामने आ गए।
बताया जा रहा है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की तैयारी की जा रही थी। पुतला छीनने की कोशिश के दौरान विवाद बढ़ा और इसी वजह से सिटी कोतवाली टीआई रोहित दुबे और कांग्रेस नेताओं को बीच अनबन हो गई जिससे टीआई भीड़ पर बिफर पड़े।
टीआई रोहित दुबे और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस अफसर को समझाया लेकिन वह शांत नहीं हुए और उनका गुस्सा बढ़ता हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल समेत कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

