नरेश शर्मा, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी संजय बघेल की मौत को लेकर बवाल जारी है। आज पीड़ित परिवार और ग्रामीण भीम आर्मी सहित अन्य संगठनों के साथ SSP कार्यालय पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज में भी भारी हंगामा देखने को मिला है। इस दौरान उन्होंने जेल और पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

परिजनों का सनसनीखेज आरोप

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि करीब पांच दिन पहले कोतरा रोड थाने की टीम ने संजय बघेल को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि पुलिस ने संजय के साथ पकड़े गए एक अन्य साथी से 40 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया, जबकि संजय बघेल को जेल भेज दिया गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रदर्शनकारियों ने पूर्व में हुई एक और घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 4 मई को भी एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत हुई थी। परिजन उस मामले को भी इस घटना से जोड़कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

narayana

इधर प्रशासन ने इस मामले में दंडाधिकारी (मजिस्ट्रियल) जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतक संजय बघेल के पोस्टमार्टम के लिए अलग से टीम बनाई गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m