UPSC Topper Anuj Agnihotri: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस बार के नतीजों ने राजस्थान का नाम रोशन किया है। चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा कस्बे के रहने वाले 26 वर्षीय अनुज अग्निहोत्री ने देश की सबसे कठिन परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1) हासिल कर इतिहास रच दिया है। मेडिकल क्षेत्र से सिविल सेवा तक का उनका यह सफर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

अनुज अग्निहोत्री की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद प्रभावशाली रही है। उन्होंने रावतभाटा के एटमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से 10वीं और कोटा के एम.बी. पब्लिक स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। अपनी मेधा के दम पर उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास की और जोधपुर एम्स से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 2023 में अपनी मेडिकल इंटर्नशिप पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी तरह से सिविल सेवा की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया।
यह उनकी सफलता का तीसरा प्रयास था। अपने पहले प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल करते हुए DANICS सेवा के लिए जगह बनाई थी और वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे थे। दूसरे प्रयास में वे इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम सूची में नाम नहीं आ सका। हार न मानते हुए, तीसरे प्रयास में उन्होंने AIR 1 के साथ अपनी काबिलियत साबित की। अनुज अपनी सफलता का श्रेय आत्म-अनुशासन को देते हैं। उन्होंने मुख्य रूप से ऑनलाइन कोचिंग का सहारा लिया और दिल्ली की एन्श्योर आईएएस संस्था से पूर्व आईआरएस अधिकारी सचिन जैन का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अनुज का परिवार भी बेहद साधारण है। उनके पिता राजस्थान परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कार्यरत हैं और मां गृहिणी हैं। अनुज ने बताया कि उनके परिवार में उनसे पहले न कोई डॉक्टर रहा है और न ही कोई आईएएस अधिकारी। अपनी पढ़ाई के तनाव के बीच, अनुज स्टैंड-अप कॉमेडी के जरिए खुद को तरोताजा रखते थे और उन्हें क्रिकेट देखना भी काफी पसंद है।
पढ़ें ये खबरें
- कोई कमी ना रह जाए..! अमित शाह के कार्यक्रम से पहले धामी ने खुद संभाला तैयारियों का मोर्चा, देखी व्यवस्थाएं
- पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत की मांग, कर्मचारियों के DA बकाया मामले में बढ़ी कानूनी मुश्किलें
- चीन की बढ़ेगी टेंशन! फिलीपींस खरीदेगा 5 अतिरिक्त ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम, 60 मिसाइलों की भी तैयारी; भारत के साथ डील अंतिम दौर में
- 50 लाख के डीजल घोटाले की जांच के बीच अस्पताल पहुंचा फर्जी अधिकारी, CMO को धमकाया
- किढौली पहलादपुर स्कूल में सजी लोक कलाओं की रंगीन दुनिया, छात्राओं ने कलाकृतियों से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक
