US Attack On Iran: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आग फिर से भड़क उठी है। एक महीने बाद अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया है। रविवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के लारक द्वीप पर दो रॉकेट लॉन्चर्स को निशाना बनाया गया। लारक द्वीप होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित है। इस हमले बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर से ईरान को बरबाद करने की हुंकार भरी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना के हमले में खार्ग आइलैंड (Kharg Island) के परखच्चे उड़ गए हैं। तेहरान ने हमारी बात नहीं मानी तो हम ईरान को नेस्तानाबूत कर देंगे।

इधर अमेरिकी हमले के कुछ समय बाद ईरान ने भी पलटवार किया। ईरान ने जॉर्डन में दो अमेरिकी एयरबेस पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया। ईरानी सेना ने दावा किया कि इसमें कई सैनिक और नागरिक मारे गए, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि, अल अरबिया के मुताबिक जॉर्डन की एयर डिफेंस ने ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर दिया।

अमेरिकी सेना ने रविवार को ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद दो लॉन्चरों को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने कहा, ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जवानों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते हुए देखा गया था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना क्षेत्र पर करीबी नजर बनाए हुए है और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रखने के लिए तैयार है।

ट्रंप ने खार्ग आइलैंड को पूरी तरह से उड़ाने का वीडियो शेयर किया

अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि यूएस ने खार्ग आइलैंड को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। ट्रंप ने ट्रूथ पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो देखकर लग रहा है कि वह एनिमेटेड हैं। इसके कैप्शन में ट्रंप ने लिखा, ‘खार्ग द्वीप के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं। अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर अटैक का दावा किया है।

अमेरिकी सेना ने हाल ही में हटाई थीं बारूदी सुरंगें

अमेरिकी सेना ने पिछले हफ्ते होर्मुज स्ट्रेट के अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट से समुद्री बारूदी सुरंगें हटाने का काम पूरा किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी कहा था कि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में मौजूद सभी सुरंगों को हटा दिया गया या निष्क्रिय कर दिया गया है।ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि अगर कोई जहाज या नाव होर्मुज स्ट्रेट में नई समुद्री सुरंगें बिछाने की कोशिश करेगी, तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m