Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (30 अगस्त 2026) की खबरों में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की बोली- जिंदगी नर्क बनी, खड़गे के भाषण स्थल का हुआ शुद्धिकरण, सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे BJP सांसद प्रमुख रहा।

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

Haldwani News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में श्री राम सेना के अमित कुमार ने रविवार (30 अगस्त 2026) को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली थाने में FIR दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। अमित कुमार ने पुलिस से मामले में शिकायत देते हुए FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

पढ़े पूरी खबर…..

पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की बोली- जिंदगी नर्क बनी

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। करीब 39 सेकेंड के इस वीडियो में नाबालिग कथित तौर पर अपनी परेशानियों के बारे में बात करती नजर आ रही है।

पढ़े पूरी खबर…..

सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे BJP सांसद

सिख विरोधी दंगों के दोषी रहे दिवंगत कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन सांसदों को भारी पड़ गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली के सांसद कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को इस मामले में फटकार लगाई है। तीनों सांसद हाल ही में सज्जन कुमार के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे थे।

पढ़े पूरी खबर…..

भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ से बढ़ी हलचल

Meghalaya BJP Operation Lotus: मेघालय की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं। विधानसभा में फिलहाल दो विधायकों वाली भाजपा की संख्या जल्द बढ़कर 15 तक पहुंच सकती है। सूत्रों के मुताबिक, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के नौ और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चार विधायक भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं। राज्य भाजपा नेताओं ने भी केंद्रीय स्तर पर बातचीत चलने की पुष्टि की है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

हिमाचल में बारिश का कहर: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कालका-शिमला हेरिटेज रेल रूट पर भूस्खलन के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। सोलन जिले में कोटी और घुम्मन रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक के नीचे से मिट्टी खिसकने के बाद 10 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव अभियान चलाकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। (पढ़े पूरी खबर)

अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के सेल में रेड: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित हाई-सिक्योरिटी प्रेसीडेंसी जेल से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाला मामला आया है. तलाशी के दौरान आफताब अंसारी की सेल से आईफोन समेत कई स्मार्टफोन, दो राउटर, पेनड्राइव, कार्ड रीडर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए. जेल अधिकारियों ने प्रेसिडेंसी जेल में अचानक तलाशी अभियान चलाया था. इसी दौरान अफताब अंसारी के ठिकाने से ये सामान बरामद हुआ. (पढ़े पूरी खबर)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला 36वां सम्मान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त उज्बेकिस्तान के दौरे पर हैं. रविवार को उन्होंने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच डिफेन्स सामने कई अहम् मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके बाद पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान की आजादी की 35वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति और देश के लोगों को बधाई दी है. बता दें, प्रधानमंत्री को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजा गया है. पीएम ने इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए कहा, “‘ओली दराजली दोस्तलिक’ ऑर्डर पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं इसे भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच के अटूट रिश्ते को समर्पित करता हूं.” (पढ़े पूरी खबर)

JPSC And JSSC-CGL Paper Leak: JPSC And JSSC-CGL Paper Leak: रांची सीआईडी कोर्ट में जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले की सुनवाई शनिवार को टल गई। JPSC And JSSC-CGL Paper Leak पर फैसला Ranchi CID Court अब 2 सितंबर को सुनाएगी। (पढ़े पूरी खबर)

विनाशकारी बाढ़ के वीडियो और फुटेज चीन में गायब: नेपाल और तिब्बत में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद चीन में वीडियो हटाने और विदेशी पत्रकारों को रोकने के आरोप लगे है. चीन में हर उन वीडियो को सेंसर कर दिया गया है जिससे पता चले कि बाढ़ से कैसी विनाशकारी तबाही मची है. दुनिया भर के सोशल मीडिया पर इस तबाही के खौफनाक वीडियो वायरल हुए. नेपाल और तिब्बत में आई भीषण बाढ़ से अब तक 676 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 3,000 लोग लापता हैं. (पढ़े पूरी खबर)

कांदा एक्सप्रेस, बफर स्टॉक भी फेल: Onion Price Hike: प्याज की बढ़ती कीमतें अभी भी लोगों के आंसू निकाल रही हैं. बारिश में फसल खराब होने की वजह से प्यार के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. सरकार की ओर से कीमतों को कंट्रोल करने के लिए सारे प्रयास भी फेल होते नजर आ रहे हैं. यानी इसके दाम तमाम सरकारी प्रयासों के बाद भी हाई पर बने हुए हैं. बात करें अगर देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां ओखला समेत अन्य मंडियों में अभी भी प्याज 240 रुपये से लेकर 250 रुपये प्रति पांच किलोग्राम के भाव पर बिक रहा है. यानी प्रति किलो 50 रुपये और कहीं-कहीं तो इसकी कीमत इससे भी ज्यादा है. (पढ़े पूरी खबर)

मस्जिद के अंदर रेप: Rape In Mosque: दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल में मस्जिद के अंदर रेप (Rape inside a mosque in Palwal of Haryana) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार्जर लेने गई नाबालिग छात्रा से मस्जिद के अंदर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा अपने पिता के मोबाइल फोन का चार्जर लेने मस्जिद गई थी। इसी दौरान उसके एक रिश्तेदार ने ही उसे कमरे में बंधक बनाकर रेप किया। पीड़िता प्राइवेट स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  (पढ़े पूरी खबर)

दिन में जॉब और रात में जेलः Hemant Soren Government New Scheme for Prisoners: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार जेल में बंद कैदियों के लिए नई योजना लेकर आने वाली है। ‘दिन में जॉब और रात में जेल’ योजना के तहत कैदी दिन में 12 घंटे काम करेंगे। जबकि रात जेल में काटेंगे। कैदियों को रोजगार से जोड़ने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। फिलहाल इस पूरी व्यवस्था को लेकर SOP तैयार किया जा रहा है। SOP के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा। (पढ़े पूरी खबर)

पाकिस्तान में बैठे आतंकी पोर्न वेबसाइट्स का कर रहे इस्तेमाल: पाकिस्तान में बैठे आतंकी हर वक्त कुछ न कुछ राजिश रचने में व्यस्त रहते है। इसके लिए वे नए-नए तरीके इजात करने में लगे रहते हैं। ताजा जानकारी के अनुसार भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियों की नजरो से बचने के लिए अब आतंकी सीक्रेट चैटिंग के लिए पोर्न वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय सुरक्षा अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आतंकी संगठन और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI इसका सबसे ज्यादा यूज कर रहे हैं।  (पढ़े पूरी खबर)

मुज्तबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से की बड़ी अपील: ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद मुज्तबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से एकजुट होने की अपील की है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने रविवार को खाड़ी देशों के शासकों से अपने “असली दुश्मन” की पहचान कर सामना करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों के बीच बंटवारे से दुश्मनों को फायदा होता है. खामेनेई के बयान में मुसलमानों की एकता, अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग और आपसी सुरक्षा की बात कही गई. (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m