GEN Z आंदोलन के बाद बीजेपी लगातार युवा वॉटर्स को रिझाने की कोशिश में लगी हुई है। 2027 में उत्तर प्रदेश चुनाव होना है. सभी जानते है केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तरप्रदेश से होकर गुजरता है। यूपी चुनाव के बाद 2028 में केंद्रीय चुनाव भी लगा हुआ है। बीजेपी के लिए सबसे बड़ा सरदर्द ये भी है कि, युवा वोटर्स की संख्या बहुत ज्यादा है। सत्ता किसके हाथ में जाएगी यह युवा ही इस बार तय करने वाले हैं।
इसीलिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को देशभर से बुलाए गए पार्टी के चुनिंदा 45 युवा नेताओं के साथ बैठक कर युवाओं से जुड़े मुद्दों और उनके साथ पार्टी के संवाद को लेकर चर्चा की। बैठक में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और अलग-अलग वर्ग के युवाओं तक प्रभावी तरीके से पहुंच बनाने को लेकर नेताओं से सुझाव मांगे गए।
Gen-Z नहीं, अलग-अलग आयु वर्ग के युवाओं पर फोकस
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई नेताओं ने सुझाव दिया कि देश के सभी युवाओं को एक ही श्रेणी में रखना उचित नहीं है। युवाओं के बीच अलग-अलग समूह और आयु वर्ग हैं, इसलिए उनके साथ संवाद और संपर्क का तरीका भी अलग होना चाहिए।
कुछ नेताओं ने ‘Gen-Z’ जैसे व्यापक शब्द के बजाय ‘युवा’ या विशेष आयु वर्ग के युवा जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर जोर दिया। नेताओं का कहना था कि अलग-अलग वर्ग के युवाओं की जरूरतों और अपेक्षाओं को समझकर उनके साथ संवाद बढ़ाया जाना चाहिए।
अनुराग ठाकुर बोले- युवाओं की बात भी सुननी होगी
बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं के साथ संवाद बढ़ाने की जरूरत बताई। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कहा कि जब पार्टी नेता युवाओं के बीच जाएं तो केवल अपनी बात कहकर वापस न आएं, बल्कि युवाओं की समस्याएं और विचार भी सुनें और पार्टी की गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाएं।
वहीं, कुछ नेताओं ने यह भी सुझाव दिया कि युवाओं पर फोकस बढ़ाते समय पार्टी के पुराने समर्थकों और वर्षों से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। कैडर में उत्साह और नेतृत्व के प्रति विश्वास बनाए रखना भी जरूरी है।
45 नेताओं को 5-6 समूहों में बांटा गया
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में शामिल 45 नेताओं को करीब 5-6 समूहों में बांटा गया है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जैसे नेताओं को टीम लीडर की जिम्मेदारी दी गई है।
सभी प्रतिभागियों से कहा गया है कि वे 10 सितंबर से पहले अपने सुझाव संबंधित टीम लीडर को भेजें। इन सुझावों को कंपाइल कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में लागू करने की कोशिश की जाएगी।
सेवा संकल्प महोत्सव में युवाओं पर फोकस
बीजेपी की योजना 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ के दौरान युवाओं के बीच विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर उन्हें पार्टी से जोड़ने की है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मनसुख मांडविया और ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य मंत्री कमलेश पासवान और रक्षा खडसे समेत कई मंत्री, सांसद और युवा नेता शामिल हुए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


