अमेरिकी दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव और संभावित संघर्ष को देखते हुए सुरक्षा चेतावनी जारी की है. रियाद पर हूती मिसाइल-ड्रोन हमलों के बाद अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने नागरिकों को सतर्क रहने को कहा. इन हमलों की वजह से सऊदी ने रियाद समेत पूरे देश में हवाई हमले की चेतावनी जारी कर दी है. अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि अचानक तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए ज्यादा सतर्क रहें.
यमन के हूती लड़ाकों के सऊदी अरब की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. बाहर मौजूद अमेरिकियों को क्षेत्र की यात्रा पर गंभीरता से विचार करने की सलाह दी.
हूती-सऊदी तनाव के बीच अमेरिका ने बड़ा अलर्ट दिया है. मिडिल ईस्ट की यात्रा को लेकर नागरिकों को किया सावधान करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर अफेयर्स ब्यूरो ने मिडिल ईस्ट के लिए एक व्यापक सुरक्षा चेतावनी जारी की है. इसमें अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे इस इलाके की यात्रा करने या वहां से गुजरने के बारे में अच्छी तरह सोच-विचार कर लें.
इसमें मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकियों को बेहद सतर्क रहने और उड़ानें रद्द होने, एयरस्पेस बंद होने व यात्रा में अन्य रुकावटों के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने और अमेरिकी हितों को खतरा होने की वजह से अमेरिका ने पश्चिम एशिया के देशों के लिए STEP (Smart Traveler Enrollment Program) अलर्ट जारी किया है. उधर सऊदी ने रियाद समेत पूरे देश में एयर रेड अलर्ट जारी कर दी है.
ईरान समर्थित हूती समूह सऊदी अरब के खिलाफ, जिसमें नागरिक हवाई अड्डों को भी निशाना बनाना शामिल है, शत्रुतापूर्ण गतिविधियों में शामिल रहा है. हूतियों ने शनिवार को कहा कि उन्होंने रियाद में कई संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाया. इसके बाद शहर के मुख्य एयरपोर्ट के पास आग की लपटें और काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया.
हूतियों ने रियाद के अलावा लाल सागर के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र यान्बू में सऊदी अरामको की एक फैसिलिटी पर हमले का भी दावा किया. समूह ने कहा कि ये हमले यमन की राजधानी सना में सऊदी कार्रवाई के जवाब में किए गए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



