US Mr Singh Advertisement Controversy: अमेरिका में मिस्टर सिंह वाले पोस्टर पर विवाद हो गया है। इस पोस्टर में पंजाबी ड्राइवरों को दोयम दर्जे वाला ड्राइवर बताते हुए गाड़ी नहीं चलाने की सलाह दी गई है। भारतीय-अमेरिकी और सिख संगठनों ने इसे नस्लवादी बताया है। इसके बाद सरकार ने पोस्ट हटा दिया है। विज्ञापन बिना लाइसेंस वाले कमर्शियल ड्राइवरों के खिलाफ था।
पोस्टर को अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग यानी डीएचएस (DHS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया था। इसे AI से बनाया गया था। पोस्टर में DHS का निशान लगाए एक बड़े रोबोट को सिर ढके एक दक्षिण एशियाई व्यक्ति के सामने दिखाया गया है। उसके साथ लिखा था, हमारी सड़कों से हट जाओ, तुम्हें गाड़ी चलाना नहीं आता, मिस्टर सिंह।
यह पोस्टर बिना लाइसेंस वाले कमर्शियल ड्राइवरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा था। पोस्ट में लोगों से कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस में धोखाधड़ी की शिकायत करने के लिए अमेरिकी सरकार की हेल्पलाइन पर सूचना देने को भी कहा गया था। इस पोस्ट के बाद भारतीय-अमेरिकी और सिख संगठनों ने कड़ा विरोध किया। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF), सिख कोएलिशन, हिंदूएक्शन और कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने इसे नस्लवादी और अमेरिकी मूल्यों के खिलाफ बताया। सिख कोएलिशन ने कहा कि 9/11 के 25 साल बाद भी सिखों को उनके हुलिए के कारण निशाना बनाया जा रहा है। संगठन ने कहा कि अमेरिका में लाखों सिखों का सरनेम सिंह है।
कैलिफोर्निया के गवर्नर ने DHS की आलोचना की
इस पोस्टर पर कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम और सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भी DHS की आलोचना की। न्यूजॉम के कार्यालय ने इसे सिख समुदाय को निशाना बनाने वाला नस्लवादी प्रचार बताया। कृष्णमूर्ति ने कहा कि सरकार को किसी के धर्म, विरासत या पहचान के आधार पर उसे बदनाम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में 1.60 लाख से ज्यादा लोगों का सरनेम सिंह है।
DHS का पलटवार
DHS ने पोस्ट हटाने के बाद न्यूजॉम पर पलटवार किया। विभाग ने आरोप लगाया कि न्यूजॉम ने अवैध प्रवासियों को कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस दिए हैं। DHS ने ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह का एक वीडियो भी पोस्ट किया। पिछले साल एक गलत यू-टर्न के बाद हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी। एक दूसरी पोस्ट में ट्रांसफॉर्मर्स के किरदार मेगेट्रॉन और ऑप्टिमस प्राइम को दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है- खुद अमेरिका छोड़ो या अंजाम भुगतो।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



