White House Press Secretary Caroline Leavitt Resign: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के सबसे भरोसेमंद साथियों में से एक कैरोलिन लेविट इस्तीफा देंगी। कैरोलिन लेविट व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी का पद छोड़ेंगी। व्हाइट हाउस की सबसे कम उम्र की प्रेस सचिव अगस्त के अंत में अपना पद छोड़ेंगी। उन्होंने परिवार को ज्यादा समय देने के लिए ये फैसला लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कैरोलिन लेविट इस्तीफा देने का ऐलान किया। डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के इस्तीफे की घोषणा करते हुए बताया कि लेविट अपने छोटे बच्चों और परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहती हैं।
व्हाइट हाउस की सबसे कम उम्र की प्रेस सचिव ट्रंप प्रशासन में लगभग 18 महीने तक सेवा दी। कैरोलिन लेविट ने अपने कार्यकाल को सम्मानित अनुभव बताया। कैरोलीन लेविट अगस्त के अंत में अपना पद छोड़ देंगी।
कैरोलिन लेविट ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले को ‘भावुक लेकिन जरूरी फैसला’ बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे व्यस्त नौकरियों में से एक को संभालने के साथ मां की जिम्मेदारी निभाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। पद छोड़ने की वजह उन्होंने अपने दो छोटे बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की इच्छा बताई है। कैरोलिन लेविट ने कहा कि दुनिया की सबसे कठिन नौकरियों में से एक को संभालते हुए मां की भूमिका निभाना उनकी जिंदगी का सबसे संतोषजनक, लेकिन सबसे चुनौतीपूर्ण दौर रहा। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म के बाद जब वह दोबारा व्हाइट हाउस लौटीं, तो उन्हें अंदर से महसूस हुआ कि प्रेस सचिव के पद के लिए जरूरी लगातार समय, ऊर्जा और ध्यान देते हुए वह अपने दोनों छोटे बच्चों के लिए वह मां नहीं बन पा रही हैं, जिसके वे हकदार हैं।

ट्रंप ने कैरोलिन लेविट के इस्तीफे पर क्या कहा
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर उनके पद छोड़ने का ऐलान और समर्थन करते हुए लिखा-कैरोलीन उनके सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक रही हैं और वो उनके परिवार को समय देने के फैसले का पूरा सम्मान करते हैं। ट्रंप ने कहा कि 2018 से लेकर 2024 के ऐतिहासिक पुनर्चुनाव अभियान तक कैरोलीन ने स्वतंत्रता और न्याय के लिए शानदार काम किया है। उन्होंने लेविट को इतिहास की बेहतरीन प्रेस सचिवों में से एक बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि व्हाइट हाउस से बाहर होने के बाद भी कैरोलीन लेविट उनकी शीर्ष बाहरी सलाहकार बनी रहेंगी। आगामी मध्यावधि चुनावों में जीत दर्ज करने और इतिहास रचने के लिए वे रिपब्लिकन पार्टी के अंदर एक प्रभावशाली आवाज के रूप में काम करेंगी।
मई में दिया था दूसरे बच्चे को जन्म
मई में कैरोलिन लेविट ने बताया था कि उन्होंने अपने दूसरे बच्चे, बेटी विवियाना को जन्म दिया है। ट्रंप के खिलाफ कथित हत्या के प्रयास के बाद उन्होंने अपनी मातृत्व अवकाश की योजना टाल दी थी। यह घटना उस समय हुई थी जब एक बंदूकधारी ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में घुसने की कोशिश की थी।
कम उम्र की व्हाइट हाउस प्रेस सचिव बनीं
बता दें कि कैरोलिन लेविट ने वर्ष 2025 में ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति पद संभालने के बाद व्हाइट हाउस प्रेस सचिव की जिम्मेदारी संभाली थी। वह इस पद पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनी थीं। कैरोलिन लेविट ने ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान जूनियर प्रवक्ता के तौर पर काम किया था। इसके बाद वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में ट्रंप की प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल हो गईं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


