इंडिया गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को बड़ी रैली की. दावा किया गया था की इस रैली में करीब 10 लाख लोग जुटेंगे. हकीकत में आंकड़ा कुछ हज़ार तक सीमित रह गया, उसमें भी अधिकतर पार्टी के कार्यकर्ता थे. बता दें कि, करीब 19 राजनैतिक दल इस रैली में शामिल हुए थे. हालांकि, कांग्रेस ने इस रैली में लाखों लोगों के पहुंचने का दावा किया गया. जिसपर भारतीय जनता पार्टी के नेता किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कस दिया. दरअसल, कांग्रेस ने इस रैली की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें रिजिजू ने दावा किया कि कांग्रेस ने भीड़ दिखाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया है.
किरेन रिजिजू ने रविवार (1 नवंबर) को एक्स पर फोटो शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रामलीला मैदान में भारी भीड़ दिखाने के लिए, कांग्रेस पार्टी को कम से कम AI से बनी तस्वीर तो ठीक से तैयार करनी चाहिए थी. कांग्रेस पार्टी की फर्जी नरेटिव टीम से तो रामलीला मैदान को भरा हुआ दिखाने के लिए AI से फोटो भी ठीक से नहीं बनाई गई.’
गठबंधन की ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रैली
इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को रैली रखी थी. कांग्रेस समेत बाकी पार्टियों के नेता पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे. वे इसके बाद खुली बसों में बैठकर मिंटो ब्रीज गए. यहां से रामलीला मैदान पहुंचे. इस दौरान राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और ममता बनर्जी एक ही बस में बैठे हुए दिखे. राहुल बस में सबसे आगे थे, जबकि प्रियंका काफी पीछे बैठी थीं.
भाजपा का राहुल-प्रियंका पर निशाना
भारतीय जनता पार्टी ने रैली को लेकर तंज तो कसा ही, साथ ही यह भी दावा किया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच मतभेद हो गए हैं. पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी को रैली में बोलने नहीं दिया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

