संजय पाटीदार, भोपाल। डोल ग्यारस के पर्व पर पुराने शहर में निकलने वाले पारंपरिक जुलूस को ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं यातायात प्रशासन ने व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। आज दोपहर 1 बजे से जुलूस के समापन तक पुराने भोपाल के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद या परिवर्तित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जैसे-जैसे जुलूस आगे बढ़ेगा, कुल 6 चरणों में रास्ते बंद और चालू किए जाएंगे।
6 चरणों में समझें ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
- पीरगेट क्षेत्र
प्रतिबंध: पीरगेट से आगे मध्यम व भारी मालवाहक वाहनों और बीसीएलएल (BCLL) सिटी बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भोपाल टॉकीज से इमामबाड़ा की ओर भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
वैकल्पिक मार्ग: वाहन चालक रॉयल मार्केट से तीन मोहरा, भोपाल टॉकीज, नादरा बस स्टैंड और भारत टॉकीज होकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।
- इमामबाड़ा चौकी
प्रतिबंध: नादरा बस स्टैंड से घोड़ा नक्कास की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा।
वैकल्पिक मार्ग: यातायात को परिवर्तित (डाइवर्टेड) रास्तों से निकाला जाएगा।
- जनकपुरी तिराहा
प्रतिबंध: आजाद मार्केट तिराहे से जुमेराती गेट तक वाहन नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा चौक बाजार से लोहा बाजार होकर जुमेराती गेट की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद रहेगा। - सुल्तानिया रोड
प्रतिबंध: मोती मस्जिद से बुधवारा और बुधवारा से मोती मस्जिद की ओर भारी व मध्यम मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
वैकल्पिक मार्ग: वाहन मोती मस्जिद से रेतघाट-गिन्नौरी मार्ग तथा बुधवारा से गिन्नौरी-रेतघाट मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
- खटलापुरा मंदिर क्षेत्र (अंतिम चरण)
प्रतिबंध: पुराने मछली घर तिराहे और पीएचक्यू (PHQ) तिराहे से खटलापुरा मंदिर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग: पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे से गांधी पार्क मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।
- तलैया काली मंदिर (सबसे बड़ा डायवर्जन)
जुलूस के तलैया काली मंदिर पहुंचने पर भारत टॉकीज से लिली टॉकीज होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे तक दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
विभिन्न रूटों के लिए वैकल्पिक रास्ते
न्यू मार्केट एवं एमपी नगर जाने के लिए: भारत टॉकीज से पुल बोगदा, प्रभात चौराहा और सुभाष नगर आरओबी (ROB) का रास्ता लें।रेलवे स्टेशन जाने के लिए: पुलिस कंट्रोल रूम से जेल मुख्यालय, कोर्ट चौराहा, मैदा मिल और सुभाष नगर आरओबी होकर निकलें।रोशनपुरा से भारत टॉकीज जाने के लिए: लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल, मैदा मिल, सुभाष नगर आरओबी और प्रभात चौराहा का उपयोग करें।भारत टॉकीज से रोशनपुरा जाने के लिए: पुल बोगदा, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस और लिंक रोड नंबर-1 से जाएं।
इन इलाकों में रहेगा सबसे ज्यादा असर
जुलूस के कारण पुराना शहर, पीरगेट, इमामबाड़ा, जुमेराती, सुल्तानिया रोड, बुधवारा, तलैया, भारत टॉकीज और खटलापुरा मंदिर के आसपास का यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जुलूस के आगे बढ़ने के साथ-साथ मार्ग खोले और बंद किए जाएंगे, ताकि आम जनता को कम से कम परेशानी हो।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



