शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को गोरखपुर में प्रदेश के 81 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार 2025 प्रदान किए जाएंगे. बेसिक शिक्षा विभाग के 61 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों का चयन किया गया है.
गोरखपुर. शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को गोरखपुर में प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विद्यालयों के बेहतर प्रबंधन, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान देने वाले कुल 81 शिक्षकों को सम्मान प्रदान करेंगे.
सम्मान समारोह गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होगा. प्रदेशभर से चयनित शिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था होटलों में विशिष्ट अतिथियों की तरह की गई है.
पुरस्कार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 61 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों का चयन हुआ है. चयनित शिक्षकों में कुल 33 शिक्षिकाएं शामिल हैं, जिनमें बेसिक शिक्षा विभाग की 31 और माध्यमिक शिक्षा विभाग की 2 शिक्षिकाएं हैं.
पांच को मुख्यमंत्री पुरस्कार
माध्यमिक शिक्षा विभाग से चयनित पांच शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा. पुरस्कारों का उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर शिक्षण कार्य के लिए प्रोत्साहित करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उनके प्रयासों को और प्रभावी बनाना है.
मिलेंगे 25 हजार रुपये
राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह के साथ 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी. सम्मानित शिक्षकों को आजीवन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में प्रतिवर्ष 4000 किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी.
राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की सीमा भी दो वर्ष बढ़ जाएगी.
बेसिक शिक्षा के शिक्षक
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से संगीता शर्मा, गीता वर्मा, प्रीति मिश्रा, सलमा खान, उर्मिला देवी, रचना कपूर, किरण देवी, जूही मलिक और उषा सिंह का चयन किया गया है.
इसके अलावा गीता वर्मा, अर्चना पांडेय, ज्योत्स्ना गोस्वामी, शुचि त्यागी, विजया अवस्थी, पल्लवी चतुर्वेदी, प्रीति श्रीवास्तव, डॉ. सुमनलता यादव और डॉ. कामायनी शर्मा को सम्मानित किया जाएगा.
सुमन कुशवाहा, प्रीति गुप्ता, विनीता, सीमा कुमारी, प्रतिभा रानी भारती, सुनीता रानी, आरती शर्मा, वैलेंटिना विक्टर और अमिता टंडन भी चयनित सूची में शामिल हैं.
मीरा सिंह, प्रीति भारती, नीलम राय, सय्यदा, सुनीत मित्र पांडेय, अमर सिंह, राम मिलन गुप्ता, पंकज कुमार द्विवेदी और प्रदीप कुमार सिंह को भी राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलेगा.
अजीत कुमार श्रीवास्तव, राहुल कुमार शुक्ल, हरिशंकर त्रिपाठी, ओमवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, आनंद कुमार मिश्र, संतोष कुशवाहा, नीतिराज सिंह और राजेश कुमार उपाध्याय का भी चयन हुआ है.
संजय कुमार मिश्र, विनीत कुमार मिश्र, धनंजय प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, नवीन कुमार त्रिपाठी, ओमप्रकाश तिवारी, अनिल कुमार मौर्य, दयानंद मिश्रा और डॉ. देवेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा.
रामलखन मौर्या, बृजकिशोर, अरुण कुमार गुप्ता, दिनकर चौहान, महेश कुमार, अतुल शर्मा और सत्येंद्र कुमार सिंह भी राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में शामिल हैं.
चयनित शिक्षकों में संगीता शर्मा प्राथमिक विद्यालय धनौली, अकोला, आगरा की प्रधानाध्यापक हैं, जबकि गीता वर्मा प्राथमिक विद्यालय चौबारा, गजरौला, अमरोहा में सहायक अध्यापक हैं. दूसरी गीता वर्मा कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अमानाबाद, फर्रुखाबाद में सहायक अध्यापक हैं.
प्रीति मिश्रा पीएम श्री उच्च विद्यालय बेलवा, पयागपुर, बहराइच में सहायक अध्यापक हैं, जबकि सलमा खान कम्पोजिट विद्यालय आदर्श, नगर क्षेत्र, बलरामपुर में सहायक अध्यापक हैं. इसी तरह उर्मिला देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय खेमईपुर, भदोही में सहायक अध्यापक हैं.
माध्यमिक के 15 शिक्षक
माध्यमिक शिक्षा विभाग से राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए रेनू तोमर, डॉ. रमेश प्रताप सिंह, गिरिजेश कुमार मल्ल, डॉ. अनुज कुमार अग्रवाल और महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी का चयन किया गया है.
अरुण कुमार ओझा, डॉ. गौरव वार्ष्णेय, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, अमित कुमार शर्मा और डॉ. हरिश्चन्द्र यादव भी राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करेंगे.
इसके अलावा अश्वनी कुमार जैन, राजपाल, डॉ. संजय कुमार सिंह, गुणधर लाल जैन और प्रकाश नारायण सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा.
इन पांच को विशेष सम्मान
माध्यमिक शिक्षा विभाग के डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह, विक्रम बहादुर सिंह परिहार, कल्पना सिंह, डॉ. आनन्द कुमार और विजय पाल को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लखीमपुर खीरी के प्रधानाचार्य हैं. विक्रम बहादुर सिंह परिहार ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, प्रयागराज के प्रधानाचार्य हैं.
कल्पना सिंह सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झांसी की प्रधानाचार्य हैं. डॉ. आनन्द कुमार महर्षि दयानन्द विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज, गोविंदपुरम, गाजियाबाद में मानविकी अध्यापक हैं, जबकि विजय पाल जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरेली में कला अध्यापक हैं.



