देहरादून. उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद (Uttarakhand Film Development Council) की ओर से उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 (Uttarakhand Film Policy 2024) के अंतर्गत प्रथम उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार 2024 और 2025 (Uttarakhand Film Awards) का आयोजन किया जा रहा है.
इन पुरस्कारों के माध्यम से वर्ष 2024 और 2025 में उत्तराखण्ड में निर्मित या फिल्मांकित, उत्तराखण्ड की क्षेत्रीय बोलियों, हिंदी और अन्य भाषाओं (भारतीय संविधान की 8वीं सूची मे निहित) में बनी फिल्मों और फिल्म विधा से जुड़े व्यक्तियों को उनकी रचनात्मकता, उत्कृष्टता और उत्तराखण्ड फिल्म क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार के सभी प्रकार आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें : लोकेशन से फिल्म हब बनने की ओर उत्तराखंड, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का ऐलान
आवेदन और जानकारी
पुरस्कार श्रेणियां, पात्रता, नियम एवं शर्तें और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद की आधिकारिक वेबसाइट http://ufdc.uk.gov.in पर उपलब्ध है. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की समय सीमा 5 अक्टूबर 2026 तक है.



