Uttarakhand Weather, देहरादून. उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. राज्य में भारी बारिश का क्रम जारी है. इसी कड़ी में मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को कई जनपद में सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया है. साथ ही प्रशासन की ओर से सभी से सतर्कता बरतने की अपील की गई है.
इन जिलों में अवकाश घोषित
जारी आदेश के मुताबिक जनपद चमोली अल्मोड़ा, गढ़वाल, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है.
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को दिए हाई अलर्ट के निर्देश
वहीं दूसरी तरफ भारी वर्षा जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बागेश्वर जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और सभी संबंधित विभागों की ओर से त्वरित राहत और बचाव कार्य किया गया. जिसकी सराहना सीएम धामी ने की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से मार्ग बहाल किए जा रहे हैं. सभी नागरिकों से अपील है कि मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें.


