अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और राजनीति जीवन में 25 साल की उनकी सेवा पूरी होने पर भाजपा पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चला रही है। इस मौके पर पीएम मोदी के जन्म नगर वडनगर (गुजरात) से लेकर उनके कर्म नगर वाराणसी तक बाइक रैली निकाली जा रही है। आगामी 6 अक्टूबर को यह बाइक रैली बिहार के 3 (औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर) जिलों से होकर गुजरेगी।

बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को इस अभियान की प्रभारी बनाया गया है। बाइक रैली में शामिल लोगों का औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर में स्वागत किया जाएगा। मंत्री श्रेयसी सिंह लगातार कार्यक्रमों स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रही हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने सासाराम (रोहतास) में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की।

श्रेयसी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान को देखते हुए 50 बाइक सवारों का रात्रि विश्राम सासाराम में होगा। ये जत्था गुजरात से चलकर उत्तर प्रदेश (वाराणसी) तक जाएगी। लेकिन ये लोग बिहार के तीन अलग-अलग जिला से होकर भी गुजर रहे हैं। जिसकी तैयारी की लगातार समीक्षा की जा रही है।

ये भी पढ़ें- सहरसा: निजी जमीन पर 25 लाख की सरकारी राशि से नाले का निर्माण! पूर्व उपसभापति ने DM को सौंपा ज्ञापन