गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ का गुजरात के वडनगर में गरिमामयी समापन हुआ। 7 अक्टूबर, 2001 को पीएम मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली थी। इस यात्रा के समापन समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी और सुवेंदु अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अतिथियों ने वाराणसी से वडनगर तक बाइक रैली के माध्यम से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश देते हुए पहुँचे युवाओं और सेवा यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता को पद नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम माना है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भूकंप जैसी आपदाओं को अवसर में बदलकर ‘वाइब्रेंट गुजरात’ का निर्माण हुआ। वहीं बुलेट ट्रेन, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, गिफ्ट सिटी और सेमीकंडक्टर हब जैसे प्रोजेक्ट देश को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिक-केंद्रित शासन के कारण देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं और भारत दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 अक्टूबर के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लगातार 25 वर्षों तक बिना एक भी दिन रुके राष्ट्र पुनर्निर्माण का महायज्ञ चलाना एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। उन्होंने भगवद् गीता के ‘सात्विक कर्ता’ के गुणों से पीएम मोदी की तुलना करते हुए कहा कि कोरोना काल से लेकर आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति तक, भारत को मजबूत नेतृत्व मिला है। स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।

सुवेंदु अधिकारी ने वडनगर की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि यहाँ की मिट्टी ने देश को ऐसा जननायक दिया है, जिन्होंने अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाया है। अंत में युवाओं से ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने में आगे रहने का आह्वान किया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें