निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई में मजदूरों से भरी गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोगों को मामूली चोट आई है।
जानकारी के मुताबिक सिवनी जिले के आदिवासी क्षेत्र चाबी झन्ना टोला गांव से तूफान गाड़ी में सवार होकर लेबर काम करने केरल जा रहे थे। वाहन में 13 लोग सवार थे। इस दौरान कुरई घाटी वाहन आनियंत्रित होकर ट्रक के कंटेनर से जा टकराया।
हादसे में एक की मौके पर मौत हो गौ। वहीं दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 10 लोगों को मामूली चोट आई है जिन्हें कुरई अस्पताल में भर्ती कराया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

