अजीत पाटकर, कोरिया। जिले के बैकुंठपुर शहर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, दर्दनाक हादसा बैकुंठपुर के पुराने बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना शहर के बीचों-बीच होने के बावजूद घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस के सामने फरार वाहन की पहचान करना चुनौती बन गया है। हालांकि पुलिस अब शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और आसपास लगे निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m