राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों से जुड़े शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को अहम सुनवाई होने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ओपन कोर्ट में सुनवाई करेगा।
READ MORE: भोजशाला पर 4 साल की मैराथन सुनवाई खत्म: हाईकोर्ट में फैसला रिजर्व, हिंदू-मुस्लिम पक्ष की दलीलें पूरी, अब अदालत के निर्णय पर टिकी देशभर की नजर
जानकारी के मुताबिक जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की पीठ दोपहर 2 बजे कोर्ट नंबर 8 में मामले की सुनवाई करेगी। इस दौरान प्रदेश सरकार और विभिन्न शिक्षक संगठनों की ओर से दायर सभी रिव्यू पिटीशन पर एक साथ सुनवाई होगी। राज्य शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा है कि शिक्षकों को न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है और निश्चित रूप से फैसला उनके पक्ष में आएगा।
READ MORE: एक रील ने जोड़ा अमेरिका और MP का दिल: योगेंद्र की देसी क्रिएटिविटी पर फिदा हुए Ashton Hall, वादा निभाने पहुंचे ग्वालियर
बताया जा रहा है कि सामान्यतः रिव्यू पिटीशन जजों के चेंबर में सुनी जाती हैं, लेकिन इस मामले की सुनवाई ओपन कोर्ट में होना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे शिक्षक संगठनों के वकीलों को सीधे अपनी दलीलें रखने का मौका मिलेगा। इस सुनवाई पर प्रदेशभर के शिक्षकों की नजर टिकी हुई है, क्योंकि कोर्ट के फैसले से यह तय होगा कि शिक्षकों को पात्रता परीक्षा देनी होगी या उन्हें राहत मिलेगी।


