चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के (UCC) एक विधान एक कानून के मामले में दिए गए बयान को लेकर विहिप नेता ने भी समर्थन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम भी एक ही शादी करें और सभी एक ही समानता के साथ देश विकास में काम करें। मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता UCC को लेकर सरकार द्वारा सामाजिक संगठनों से लगातार चर्चा की जा रही है।

एक पंक्ति में खड़े होकर एक समान रहे

पिछले दिनों इंदौर में 300 बेड के अस्पताल के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने खुले मंच से इस कानून को लेकर बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि सभी एक साथ विकास की ओर आगे बढ़े, एक पंक्ति में खड़े होकर एक समान रहे इसी कामना के साथ भाजपा सरकार काम कर रही है। यदि रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को भी एक ही शादी करने का अधिकार होना चाहिए। हमारे मुस्लिम बहन भी हमारी बहन है। हम सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं।

इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए

इंदौर के विहिप नेता संतोष शर्मा का कहना है कि आज सरकार जो यह बात कह रही है यह वर्षों से हिंदू संगठन करता आया है कि सभी एक समान रूप से रहे। पिछले 50 वर्षों की सरकार में हमारे विद्यालय गुरुकुल बदलकर मॉडर्न स्कूल की ओर बढ़ गए। वहीं विशेष वर्ग से जुड़े हुए शिक्षण संस्थान आज भी वहीं पर स्थित है। उनके लिए अलग कानून, विवाह के अलग कानून है। हम चाहते हैं कि इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के इस प्रयास से काफी खुशी का माहौल है और हम सब मिलकर इसका समर्थन करते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m