प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले के मगरलोड में आधी रात पेट्रोल पंप को आग के हवाले करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक संदिग्ध पहले पेट्रोल पंप कर्मचारियों से गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। इसके करीब दो घंटे बाद वह दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचा और वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। इसके बाद पेट्रोल पंप के नोजल में भी माचिस लगाने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि आग पेट्रोल-डीजल तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

मामला मेघा स्थित माता रानी फ्यूल्स का है। बताया जा रहा है कि रात करीब 1:30 बजे संदिग्ध ने पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। पेट्रोल पंप के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने आग देखकर कर्मचारियों को जगाया, जिसके बाद फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाई गई। हालांकि, इस घटना में दोनों बाइक जल गईं।
घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर मगरलोड थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
देखिये वीडियो-
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

