शिवम मिश्रा, रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सुबह CM हाउस के गेट पर जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां एक अज्ञात युवक पुलिस से भिड़ गया और उनपर हमला भी कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ जारी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CM हाउस में घुसने से रोकने पर किया हमला

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक CM हाउस में घुसने की कोशिश कर रहा था, जब डायल 112 की टीम ने रोका, तो उसने उनपर ही हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस को भी युवक को काबू में करने के लिए लाठी भांजना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H