Nawada Viral Video: बिहार के नवादा में भाजपा नेता का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिले की सियासत गर्म हो गई है। वायरल वीडियो में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ भोली सिंह एक महिला डांसर के साथ अश्लील डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
लड़की को गोद में बिठाकर किया डांस
ऐसा दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो किसी निजी कार्यक्रम का है, जहां भाजपा नेता एक लड़की को अपनी गोद में बिठाकर डांस कराते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस महफिल में वो अकेले नहीं थे, उनके साथ कई और भी स्थानीय बीजेपी नेता साथ थे, जो इस अश्लील नाच का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता के गोद में लड़की नचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बीजेपी पर हमलावर हुआ विपक्ष
वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हैं। राजद समेत कई नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, जो पार्टी महिला सम्मान और नारी शक्ति की बात करती है, उसके नेताओं का ऐसा वीडियो सामने आना महिलाओं को लेकर उनकी सोच को उजागर करता है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और कहां की है। न ही इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि हो पाई है। लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
पार्टी की ओर से नहीं आया कोई बयान
वहीं, इस पूरे मामले पर भाजपा नेता विनोद सिंह या पार्टी की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस में भी इस संबंध में फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बावजूद इसके इस वायरल वीडियो को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है।
अनंत सिंह पर दर्ज हुआ है FIR
बता दें कि पिछले दिनों हालही में मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अनंत सिंह एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोपालगंज पहुंचे था। इस दौरान उनके स्वागत में उनके समर्थकों ने हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करते हुए महिला के साथ डांस किया था। वहीं, अनंत सिंह नतर्की का नाच देखते हुए नजर आए थे। इस दौरान नर्तकी के ऊपर खूब पैसे लूटाए गए। वीडियो के वायरल होने पर गोपालगंज पुलिस ने शांति भंग करने के लिए अनंत सिंह और कार्यक्रम के आयोजक समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- बिहार की यह महिला नेता है सबसे अमीर मंत्री, करोड़पति मंत्रियों की लिस्ट आई सामने
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

