चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर में यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी नियमों के पालन को लेकर जन जागृति अभियान सामाजिक संगठन के साथ चलाती है लेकिन यदि उन्हें अधिकारियों की गाड़ी सिग्नल तोड़कर जाती हुई नजर आए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है।
वीडियो पलासिया चौराहे का
दरअसल वायरल वीडियो इंदौर में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस अधीक्षक लिखी हुई गाड़ी बाकायदा सिग्नल खुलने के चंद सेकंड पहले ही सिग्नल क्रॉस करके जाती हुई नजर आ रही है। वीडियो पलासिया चौराहे का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच को लेकर यातायात विभाग के डीसीपी राजेश त्रिपाठी का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो संज्ञान में आया है।
वीडियो भ्रामक और फेक
उसकी सत्यता की जांच की जा रही है। कई बार वीडियो भ्रामक और फेक भी होते हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि लल्लूराम डॉट काम नहीं करता है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और अभी भी हो रहा है जिसमें पुलिस अधीक्षक लिखी हुई गाड़ी सिग्नल क्रॉस करती हुई नजर आ रही है। उसी के बाद में दो से तीन अन्य वाहन भी जाते हुए दिखाई दे रहा है।

