मनोज यादव, कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र में स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स के वायरल वीडियो पर खाद्य विभाग ने एक्शन लिया है। ना सिर्फ सुधार नोटिस जारी किया गया है बल्कि लाइसेंस निलंबन की चेतावनी भी दी है।

टॉयलेट में बर्तन धोते वीडियो हुआ था वायरल

यह पूरा मामला निहारिका स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कर्मचारी टॉयलेट के अंदर फर्श पर बर्तन धोते नजर आए थे। ग्राहक ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके का किया निरीक्षण

वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक ने कहा कि पानी नहीं आने के कारण बर्तन इमरजेंसी में धोए थे।

नोटिस जारी कर दी लाइसेंस निलंबन की चेतावनी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्रा ने बताया कि टॉयलेट में बर्तन धोना पूरी तरह अनहाइजीनिक, नियमों का उल्लंघन है। मामले में संस्थान को सुधार नोटिस जारी किया गया है और 2-3 दिन में सुधार नहीं होने पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H