जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस वीडियो में स्कूल में ही एक शिक्षक महिला टीचर के साथ रंगरेलियां मनाते दिख रहे। पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले का है। इस मामले में कलेक्टर ने डीईओ को जांच के निर्देश दिए हैं।

narayana

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा को जांच के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए प्राचार्यों की टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देखें वायरल वीडियो –

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m