कुंदन कुमार, पटना। बिहार में सरकार और प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां जमीन विवाद में कुछ लोग एक व्यक्ति की जमकर पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवक की पिटाई को वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में 4 से 5 की संख्या में बदमाश युवक को बेरहमी से पीटते और जमीन पर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। पिटाई के दौरान युवक का कपड़ा फट गया है और वह कराहते हुए दिख रहा है। बावजूद इसके आरोपी युवक उसपर लात-घूसे बरसाए जा रहे हैं। घटना बीते 27 मई का बताई जा रही है। वहीं, पूरा मामला राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 8 की है। पीड़ित व्यक्ति का नाम करीमन गोप बताया जा रहा है।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

पिटाई के इस वायरल वीडियो पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांजली जायसवाल ने कहा कि, राजीव नगर थानांतर्गत रोड नंबर 08 के पास जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पहुंचकर पूछताछ किया गया। पूछ ताछ के दौरान फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुई है। जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा होने की जानकारी प्राप्त हुई है। पीड़ित से आवेदन प्राप्त किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- जमानत पर जेल से बाहर आए कुख्यात गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या, कई चर्चित हत्याकांड में आया था नाम