नरेश शर्मा, रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक ट्रेन यात्री और स्टेशन की कैंटीन के कर्मचारी के बीच विवाद मारपीट में बदल गया।


जानकारी के अनुसार, चारलापाली से दरभंगा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का एक यात्री रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान पीने का पानी लेने के लिए नीचे उतरा था। इसी दौरान कैंटीन कर्मचारी से पानी लेने की बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को छुड़ाने का प्रयास किया।
मारपीट और हंगामे के दौरान यात्री अपनी ट्रेन में नहीं चढ़ सका और उसकी ट्रेन छूट गई। फिलहाल जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
देखिये वीडियो-
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

