अमित पांडेय, खैरागढ़। जिले के विचारपुर धान खरीदी केंद्र से सामने आए एक कथित वीडियो ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद किसान परिवार ने पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर और सहकारिता विभाग से की है। मामला धान खरीदी के नाम पर कथित अवैध वसूली से जुड़ा बताया जा रहा है।

शिकारीटोला निवासी किसान देविका सिन्हा का परिवार 270 बोरा धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचा था। आरोप है कि धान जांच के दौरान केंद्र प्रबंधन ने गुणवत्ता खराब बताते हुए धान खरीदने से इनकार कर दिया और कहा धान वापस ले जाओ। यह सुनते ही किसान परिवार की चिंता बढ़ गई, क्योंकि महीनों की मेहनत और परिवहन खर्च के बाद धान वापस ले जाना उनके लिए भारी नुकसान साबित हो सकता था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी दौरान धान खरीदी कराने के बदले पैसों की मांग की गई।

शिकायतकर्ता तुलेश सिन्हा के अनुसार बातचीत के दौरान 10 से 15 हजार रुपए तक की मांग की बात कही गई। इसी बीच उन्होंने मोबाइल से कथित बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि धान खरीदी प्रभावित न हो, इसलिए किसान परिवार ने कथित तौर पर 300 रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए, जबकि 150 रुपए नगद दिए गए। वायरल वीडियो और लेन-देन के इन दावों ने पूरे मामले को और ज्यादा गंभीर बना दिया है।

narayana

घटना सामने आने के बाद किसानों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि धान बेचने के समय किसान पहले ही कर्ज, लागत और मौसम की मार से परेशान रहता है। ऐसे में खरीदी केंद्र में गुणवत्ता के नाम पर दबाव और पैसों की मांग जैसी शिकायतें किसानों का भरोसा तोड़ रही है।

खरीदी केंद्र प्रबंधक ने कहा – सभी आरोप झूठे

इधर, विचारपुर धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक गंगाराम साहू ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि विभागीय जांच हो चुकी है और शिकायतकर्ता वास्तविक किसान नहीं, बल्कि थर्ड पर्सन है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के दौरान कोई वीडियो प्रस्तुत नहीं किया गया और किसानों ने भी पैसे देने की बात से इनकार किया है। फिलहाल वायरल वीडियो और शिकायत के बाद मामला प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

देखें वायरल वीडियो –

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें