चंडीगढ़। विधानसभा में जोरदार हंगामे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़े दो विवादित वीडियो सामने आए हैं, वहीं वेल में आकर हंगामा करने पर विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस के 8 विधायकों को दिनभर की कार्यवाही के लिए सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड किए गए विधायकों में इंदु राज नरवाल, विकास सहारण, देवेंद्र हंस, शकुंतला खटक, आदित्य सुरजेवाला, गोकुल सेतिया, जस्सी पेटवाड़ और बलराम दांगी शामिल हैं। इसके अलावा स्पीकर ने कांग्रेस विधायक आफताब अहमद को भी कड़ी चेतावनी दी।
हुड्डा और पुलिसकर्मी की धक्कामुक्की के दो वीडियो वायरल
सदन के बाहर प्रदर्शन के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़े दो वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में एक पुलिसकर्मी हुड्डा के सिर पर हाथ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में जब हुड्डा सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब वे उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे एक पुलिसकर्मी को कोहनी मारते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश करता दिखा।
सस्पेंशन के बाद बाहर जाने से अड़ीं शकुंतला खटक
स्पीकर द्वारा विधायकों को नेम कर सस्पेंड किए जाने के बाद स्थिति उस समय और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई, जब कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक सदन से बाहर जाने से अड़ गईं। इसके बाद जब मार्शल और 6 महिला कर्मचारी उन्हें खींचकर बाहर ले जाने लगे, तो शकुंतला खटक ने पुरुष मार्शल से कहा, “आप मुझे हाथ नहीं लगा सकते।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


