मनोज परिहार, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा के वार्ड नंबर 6 से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने के बाद मृतक मकान की गोख में ही लटका रह गया। सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

READ MORE: पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव: एक ही परिवार के होने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

गंजबासौदा के वार्ड नंबर 6 में आज एक निर्माणाधीन मकान में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय वृद्ध इसी निर्माणाधीन मकान में किराए से रहता था और मकान में कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही विद्युत मंडल की 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

करंट इतना तेज था कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव मकान की गोख में ही लटका रह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गंजबासौदा शहर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

READ MORE: इंदौर हाईकोर्ट में धनतेरस पर छुट्टी की मांग! बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, 6 नवंबर को अवकाश घोषित करने का अनुरोध

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन मकान के ऊपर से 11 केवी लाइन बेहद नजदीक से गुजर रही है, जो हादसे को दावत दे रही है। लोगों ने विद्युत मंडल से लाइन को शिफ्ट करने या सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। वही इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया गया है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m