संदीप शर्मा, विदिशा। आप क्या कभी सरकारी अस्पताल को स्विमिंग पूल बनते देखना चाहते हैं? अगर हां तो आ जाइए विदिशा के लटेरी। यहां का सरकार अस्पताल इन दिनों किसी स्विमंग पूल से कम नजर नहीं आ रहा है। मानसून की पहली ही बारिश ने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
ये भी पढ़ें: शिक्षक की शर्मनाक करतूत: 9वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, कमर से पकड़कर अपनी ओर खींचा, CCTV में कैद हुई अश्लील हरकत
पहली ही बारिश में स्विमिंग पूल बना अस्पताल परिसर
दरअसल लटेरी के सरकारी अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है जहां पहली ही तेज बारिश के बाद अस्पताल परिसर पूरी तरह जलमग्न दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि अस्पताल के अंदर और बाहर घुटनों तक पानी भर गया है। ऐसे में दूर-दराज से इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बदहाली के बीच डॉक्टर मरीजों का इलाज कैसे कर पा रहे होंगे।
स्वस्थ होने की बजाय और बीमार होंगे मरीज
अस्पताल परिसर में इस कदर पानी जमा होने से अब गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। रुके हुए गंदे पानी के कारण मक्खी और मच्छरों की तादाद तेजी से बढ़ेगी, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज स्वस्थ होने की बजाय मौसमी और संक्रामक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: भोपाल एम्स में मौत का इंजेक्शन! नर्सों की लापरवाही से गई 3 साल के मासूम की जान, जानिए पूरा मामला
प्रबंधन की लापरवाही उजागर
पहली ही बारिश में अस्पताल की यह दुर्दशा कहीं न कहीं अस्पताल प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों की घोर लापरवाही की ओर इशारा करती है। बारिश से पहले जलभराव को रोकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए? यह एक बड़ा सवाल है, जिसका जवाब अब स्वास्थ्य विभाग को देना होगा।

