मनोज परिहार, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील के ग्राम हिनोतियामाली स्थित सगड़ बांध में सोमवार को एक हादसा हो गया, बांध में नहाने गए दो नाबालिग गहरे पानी में डूब गए। घटना हादसे के तुरंत बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग अंकित राजपूत को तो सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया लेकिन दूसरा नाबालिग लाखन सिंह गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने लापता किशोर की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
ये भी पढ़ें: लोकायुक्त की कार्रवाई: GST अधिकारी मनीष कुमार जैन के ठिकानों पर छापा; जबलपुर, भोपाल और सागर में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्तियां
अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा था रेस्क्यू अभियान
सगड़ बांध में हुए इस हादसे के बाद लापता लाखन सिंह की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार शाम सात बजे तक SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। रात में अंधेरा अधिक होने के कारण बचाव अभियान को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। इसके बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी मुस्तैदी के साथ शुरू किया गया।
ये भी पढ़ें: इंदौर की युवती से चलती कार में गैंगरेप और बर्बरताः इंस्टाग्राम दोस्त समेत 2 पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
20 घंटे बीतने के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
घटना को 20 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद लापता नाबालिग लाखन सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। फिलहाल SDRF की विशेष टीम बांध के गहरे पानी में लगातार तलाश अभियान चला रही है और लापता किशोर को ढूंढने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

